रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) ने पारंपरिक, स्वपोषित और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विवि ने सीबीसीएस स्कीम के तहत शैक्षणिक सत्र 2020-2023, 2021-2024 और 2022-2025 के नियमित विद्यार्थियों को एक विशेष अवसर प्रदान किया है। सेमेस्टर-1 से सेमेस्टर-6 तक के किसी भी अनुत्तीर्ण (बैकलॉग) पेपर की पुनर्परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत है जो अपने सेमेस्टर के विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शुचि संतोष बरवार ने बताया कि ऐसे सभी इच्छुक विद्यार्थी, जो बैकलॉग परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने विभाग में लिखित आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.