देवरिया, दिसम्बर 20 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के सभागार में शुक्रवार को अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत बैकयार्ड मुर्गी पालन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र अध्यक्ष डॉ मान्धाता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन पोषण सुरक्षा और आय वृद्धि का अच्छा साधन है। घर के आंगन में देशी व ग्रामीण परिस्थितियों के अनुकूल मुर्गियों का पालन कर वंचित वर्ग, महिलाएं तथा भूमिहीन किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ कमलेश मीना ने बताया कि समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत मुर्गी पालन से दोहरा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वहीं गृह विज्ञान विशेषज्ञ जय कुमार ने इस व्यवसाय को महिला सशक्तिकरण का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.