बैकअप नहीं मिलने से शराब तस्कर को छुड़ा ले गए ग्रामीण
लखीसराय, अगस्त 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। चानन प्रखंड के बसमतिया गांव के समीप शुक्रवार की शाम शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान शराब तस्कर को पकड़ने गए उत्पाद विभाग के तीन सिपाहियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। घटना में सिपाही रवीश कुमार, ललन कुमार और सुधीर कुमार घायल हो गए। मारपीट के दौरान ग्रामीण शराब तस्कर को छुड़ाकर ले गए। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम बसमतिया गांव के समीप शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम के वर्दीधारी पुलिसकर्मी रेलवे फाटक के दूसरी ओर पुलिस वाहन के पास मौजूद रहे, जबकि तीन सिपाहियों को सिविल ड्रेस में कथित शराब तस्कर को पकड़ने के लिए भेजा गया। तीनों सिपाहियों ने युवक को शराब के साथ पकड़ लिया और उसे लेकर वापस लौटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.