बागपत, जून 27 -- कस्बे के मोहल्ला अहिरान के प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमा की बैंड बाजे के साथ कस्बे में परिक्रमा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा में बड़ी तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा सुबह आठ बजे प्रचीन मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा ने समूचे कस्बे में भ्रमण किया। बैंड़बाजों और डीजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी तादाद में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। पुरुष श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते चल रहे थे। यात्रा में ईस्ट देवों की झांकी भी शामिल रही। राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की झांकी के पात्र मनमोहक नृत्य कर रहे थे। यात्रा का कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खाटू श्याम जी ...