रुडकी, फरवरी 3 -- भगवानपुर, संवादाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहितपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह आयोजित शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई निकली। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा के स्वागत में ग्रामीणों द्वारा कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं जगह-जगह हलवे के प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक बैंड-बाजों के साथ आकर्षक और मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इनमें भारत माता, भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, संत शिरोमणि गुरु रविदास और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धा...