संवाददाता, मई 1 -- फतेहपुर के सखियांव गांव में बैंड-बाजे और नाच गाने के बीच चल रही बारात की निकासी में हरियाणा से पहुंची एक युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने प्रेमिका होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर दूल्हे ने हरियाणा में न सिर्फ उसे लिव इन में रखा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। उधर दुल्हन पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रह गए।थरियांव थाना क्षेत्र के सखियांव (मंडा सराय) निवासी मोहित की शादी खखरेरु थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी एक युवती से तय थी। बुधवार को शादी थी।दूल्हे पर युवती ने लिव इन के दौरान संबंध बनाने के आरोप लगाए तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हे के घर में बारात विदा होने की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान हरियाणा से एक युवती पहुंच गई। युवती ने हंगामा क...