गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गोवा के पंजिम में 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित बैंडी फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने यूपी की टीम से हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिला सचिव रवि कुमार वर्मा ने बताया कि लड़कों के अंडर-19 वर्ग में यूपी की टीम ने तेलंगाना को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, लड़कियों के वर्ग में यूपी की टीम को फाइनल में तमिलनाडु से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों में गाजियाबाद से भी खिलाड़ी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...