मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-14, 17 व 19 बैडमिंटन बालक विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रमडंलीय टीम शुक्रवार शाम रवाना हो गई। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर को यह प्रतियोगिता होगी। टीम में कुल 13 सदस्य शामिल हैं। अंडर-14 में प्रांजल वीर, फैसल इकबाल, प्रिंस कुमार, प्रभव कुमार, अंडर-17 में काव्या कश्यप, हर्ष कुमार, रहमई आलम, आराध्या कुमार, अंडर-19 में आयुष राज, गगन गुंज, चंद्रप्रकाश सिंह व प्रियांशु राज शामिल हैं। कोच आकाश राज बनाये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...