बागपत, मार्च 20 -- खेकड़ा। कस्बे के औरंगाबाद मौहल्ला निवासी जितेन्द्र धामा का होनहार पुत्र हर्षित बैडमिंटन का खिलाड़ी है। बडौत में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका बैंडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षित ने फाइनल मुकाबले में अपने ही नामराशि हर्षित तोमर को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शुक्रवार को कस्बे में हर्षित का स्वागत किया गया। प्रदर्शन के आधार पर हर्षित का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हो गया। अगले माह प्रयागराज में खेलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...