सहारनपुर, जनवरी 28 -- महानगर के मोहल्ला श्री ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री शिव बगलामुखी मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बैंडबाजों संग धूमधाम से कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बुधवार को कलश का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ किया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर युवक चल रहा था। पीछे-पीछे श्री गणेश जी और भगवान श्री कृष्ण की सवारी चल रही थी। भक्तगणों ने बारी बारी से श्री मद्भागवत महापुराण को शीश पर धारण भगवान श्री कृष्ण का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा कर रहे थे। उनके पीछे 108 महिलाएं मंगल कलश को अपने शीश पर धारण करके चल रही थी। भजन रसधारा ने वातावरण को भक्ति में बना रखा था। मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रीमद्भागवत महापुराण का स्वागत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.