मेरठ, अप्रैल 30 -- दिल्ली रोड स्थित तेज पाल सिंह एनक्लेव में नवनिर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में पूजन प्रारंभ हुआ। शुक्रताल से पधारे आचार्य आशीष शर्मा, आचार्य राम वाजपेयी, आचार्य आनंद कुमार, आचार्य मुकेश शुक्ला और आचार्य अश्विनी त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। पूजन के दौरान सभी विग्रहों का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस नीलकंठ महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और अंत में भगवान शिव पार्वती, शिव परिवार की सुसज्जित प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.