पाकुड़, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र के बन्नोग्राम पंचायत के उमापहाड़ी गांव निवासी बोल्टू कुनाई 35 वर्ष का शव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला के बिट्रगुंटा रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में फंदे से लटकता बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिट्रगुंटा थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बोल्टू कुनाई अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ बैंगलोर काम की तलाश में निकला था। बोल्टू ने 22 फरवरी को रामपुरहाट रेलवे स्टेशन से बैंगलोर के लिए ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन दिनांक 24 फरवरी को शाम करीब 7 बजे उनका शव बिट्रगुंटा रेलवे स्टेशन के आसपास एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना वहां के पुलिस पदाधिकारी ने फोन पर दी। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.