नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बैंगन की सब्जी तो आपने खूब बनाई होगी। कई लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद आता है, वहीं बच्चे बैंगन का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। खैर, आज हम बैंगन की कोई नई रेसिपी आपके साथ शेयर नहीं कर रहे हैं बल्कि इसके स्वाद को बेहतर बनाने का तरीका बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कई लोग बैंगन की सब्जी बनाते हुए उसमें थोड़ा सा दूध भी एड करते हैं? जी हां, रसोई से जुड़ी ये पुरानी ट्रिक आज भी कई घरों में फॉलो की जाती है। बैंगन आप किसी भी तरह से बनाते हों, अगर इसमें थोड़ा सा दूध मिला दिया जाए तो इसका स्वाद काफी बदल जाता है। सिर्फ स्वाद ही क्यों, बल्कि बैंगन की सब्जी के टेक्सचर में भी काफी बदलाव आता है। जानने चाहते हैं कि इस ट्रिक के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं-बैंगन की सब्जी में थोड़ा सा दूध मिलाने से क्या होगा?बैंगन का हल्का क...