नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- रिटायरमेंट के बाद नौकरी की सैलरी बंद हो जाती है, लेकिन घर के खर्च पहले की तरह चलते रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और उससे नियमित आमदनी भी होती रहे। अगर आप भी रिटायर हो चुके हैं और ऐसी ही किसी स्कीम की तलाश में हैं तो सरकार की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। इस योजना में फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज हर महीने नहीं, बल्कि हर तिमाही खाते में दिया जाता है। यानी रिटायरमेंट के बाद नियमित अंतराल पर एक तय रकम मिलती रहती है। आइए समझते हैं कि 30 लाख रुपये निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा और पति-पत्नी दोनों निवेश करें तो कितनी कमाई हो सकती है।कितना मिलेगा ब्या...