बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- बैंक हड़ताल से 12 करोड़ का कपड़ा कारोबार हुआ प्रभावित पांच जगह पांच रिपोर्टर : एटीएम खुले रहने से लोगों को मिली राहत दर्जनों लोग बैंक से बिना काम कराए लौटे वापस एटीएम में रही तीन गुनी भीड़ फोटो : एटीएम 01 : बिहारशरीफ अस्पताल चौक पर लगा एटीएम। एटीएम 02 : बिंद बाजार में लगा एटीएम। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बैंकों की हड़ताल का असर मंगलवार को नालंदा जिले में व्यापक रूप से रहा। खासकर बिहारशरीफ के मिनी सूरत के नाम से मशहुर सोहसराय की प्रसिद्ध कपड़ा मंडी और आसपास के बाजारों में कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। यहां आम तौर पर दो हजार से अधिक कपड़ा दुकानों में 30 करोड़ का कारोबार होता है। बैंकों में पैसों की जमा निकासी नहीं होने से अकेले बिहारशरीफ बाजार के कपड़ा मंडी में एक दिन में 12 करोड़ रुपये का कारोबार कम हुआ। लेन-देन ठप रहने से का...