गाजीपुर, मई 5 -- रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से भुपतचक गोपालपुर निवासी सुभाष कुशवाहा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ही थे कि जेब से पैसे गायब हो गए। जब वह अपनी गाड़ी पर बैठने लगे, तब उन्हें पैसे गायब होने का एहसास हुआ। घबराए सुभाष तुरंत घर पहुंचे और स्वजन को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि 7 मई को उनके बेटे की शादी है, उसी की तैयारियों के लिए वह बैंक से पैसे निकालने आए थे। दूसरी घटना में स्थानीय निवासी विश्वनाथी देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के गेट के अंदर पहुंचीं, अचानक बदमाशों ने उनके हाथ से पैसे छीन लिए और फरार हो गए। इन घटनाओं के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.