सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- रीगा। स्थानीय मिल चौक से सटे पश्चिम चीनी मिल के यार्ड के बगल वाले सड़क पर दिन के 12 बजे उफरौलिया गांव निवासी रामाशंकर महतो से 50 हजार रुपए लूटकर अपराधी भागने में सफल रहा। विगत सोमवार को रामाशंकर महतो बैंक से 50 हजार रुपए निकाल कर घर जा रहा था। रामाशंकर का घर मिल चौक से मात्र 1 किमी की दूरी पर है। स्थानीय राज देवी माई स्थान से पहले भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने रामाशंकर के हाथ से गमछे में बंधा हुए रुपए की गड्डी छीनकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बैंक से रुपए निकालने के समय से ही बदमाश पीछे लगा हुआ था। रुपए निकाल कर चलने के बाद बाइक से पीछा कर अपराधी थोड़ा सूनसान जगह पाकर आसानी से रुपए लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की कोई लिखित शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.