फिरोजाबाद, जून 18 -- UP News: एक तरफ जहां सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ सालों में ही सोना कई गुना महंगा हो गया है। दूसरी तरफ लोगों की मेहनत की कमाई से बने सोने के आभूषण बैंक के अंदर से ही गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक पर भरोसा कर गिरवी रखा गया ग्राहकों का सोना बैंक ऑफ इंडिया भारौल शाखा से गायब हो गया है। मामला यूपी के फिरोजाबाद का है। बीते दिनों मामला प्रकाश में आने पर आंचलिक कार्यालय से गठित टीम ने जांच शुरू की है। अब बैंक शाखा प्रबंधक सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच टीम ने पाया कि सोने के 96 पैकेट गायब हैं। अभी तक बैंक प्रशासन ने सोने के कुल वजन या कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। थाना अरांव क्षेत्र के भारौल में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। ...