गोरखपुर, अप्रैल 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में बैंक से लौट रहे शख्स को मदद करने के नाम पर रोककर कागज की गड्डी के बदले असल नोट निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। विश्वम्भरपुर निवासी नेबूलाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सोनबरसा शाखा का खाताधारक है। नौ अप्रैल को वह बैंक से केसीसी खाते से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रखकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोनबरसा बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला, जो खुद को परेशान बताते हुए तीन लाख रुपये बैंक में जमा कराने की बात कहने लगा। पीड़ित को संदेह हुआ कि कही ये गलत पैसा तो नहीं है, इस पर उसने मना कर दिया।इसी बीच एक अन्य व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और मदद मांगने लगा। दोनों जालसाज पीड़ित के साथ उसकी बाइक पर बैठ गए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.