छपरा, अप्रैल 7 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक स्टेशन फीडर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से मंगलवार के दोपहर रुपये की निकासी कर घर लौट रहे पूर्व सैनिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई । आनन फानन मे आसपास के लोग उन्हे इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के राजापुर पचखंडा गांव निवासी स्व गया राय का 64 वर्षीय पुत्र अवकाश प्राप्त सैनिक दशई राय बताए गए । जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 हजार रुपए की निकासी कर घर लौट रहे थे इस दौरान मशरक बाजार स्टेशन फीडर रोड मे ही तबीयत अचानक बिगड़ गयी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उधर मौत की खबर मिलते ही मृत पूर्व सैनिक के घर परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...