सीवान, जनवरी 23 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकाल कर जा रही महिला से छिनतई की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला की थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव निवासी फूलचंद मल्लाह की पत्नी नागिया देवी है। जो केनरा बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही थी। तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक मोटर साइकिल सवार काफी दूर निकल चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बैंक से पैसे निकालने वाले ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग किया है। कई बार केनरा बैंक के सामने से बाइक चोरी भी हो चुकी है। पीड़िता ने तत्काल थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिक...