लखीसराय, मई 7 -- लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता ​लखीसराय। शहर के व्यस्ततम इलाके नया बाजार में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिसिया चौकसी को चुनौती दी है। गुरुवार को मनीष मोबाइल दुकान के समीप चोरों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 74 हजार रुपये उड़ा लिए। भुक्तभोगी युवक जब वापस लौटा और डिक्की खुली देखी तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।​जानकारी के अनुसार लखीसराय थाना क्षेत्र के कुरौता निवासी अर्जुन महतो का पुत्र रामधनी कुमार आवश्यक कार्य हेतु शहर आया था। उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 25 हजार रुपये और भारतीय स्टेट बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी की थी। कुल 74 हजार रुपये बाइक की डिक्की में रखकर वह नया बाजार स्थित मनीष मोबाइल दुकान के पास पहुँचा पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक दुकान ...