हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर। राठ की एसबीआई शाखा से जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का एक लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाज ले उड़ा। बैग पार करते हुए टप्पेबाज बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलने के बाद से पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है। राठ तहसील क्षेत्र के पहाड़ीगढ़ी गांव के जूनियर हाईस्कूल में सिकंदरपुरा मोहल्ले में रहने वाले रामकिशन प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम वह बैंक शाखा अपने खाते से एक लाख रुपये निकालने पहुंचे थे। कैश काउंटर से रुपये लेने के बाद अपने बैग में रख लिए। इसी दौरान उनका फोन आ गया और वो कैश काउंटर पर ही खड़े होकर बात करने लगे। बैग बगल में रखा था। बात खत्म होने के बाद जब उनका ध्यान बैग की तरफ गया तो वह सन्न रह गए। नोटों से भरा बैग गायब हो चुका था। शाम को थाने पहुंचे राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.