मोतिहारी, जनवरी 23 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रूपये निकाल कर बाहर निकली जीतना थाना क्षेत्र के झंझरा ग्राम की कांतिं देवी से बदमाशों ने पैसे छीन लिये। पीड़ित महिला ने बताया कि वह सत्तू बेंचने घोड़ासहन आयी थी और बैंक से 49 हजार रूपये निकाली। रूपये लेकर बैंक में ही खड़े एक युवक को पैसे गिनवा लेने के बाद वह बैंक से बाहर आ गयी और घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर चली। रूपये गिनने वाला युवक भी उसका पीछा करता प्लेटफॉर्म संख्या दो तक आया। यहां उसके दो अन्य साथी मिले और सभी उसे डरा धमका कर पैसे छीन बस स्टैंड की ओर भाग निकले। महिला के द्वारा रेल पुलिस को आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...