सहारनपुर, मार्च 16 -- बैंक से नगदी निकालकर निकलें एक किसान का थैला काटकर 30 हजार रुपये गायब कर लियें। गांव नागल राजपूत निवासी सतपाल पुत्र सीताराम भारतीय स्टेट बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर बाहर निकला और बाहर एक जनसेवा केन्द्र तक गया। इसी बीच उसके थैले को ब्लेड से काटकर नोट गायब कर दियें। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला ब्लेड से थैला काटती नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरु करदी है। लम्बे अरसे बाद बैंक से पैसे निकालकर निकलने वाले किसान की जेब काटने की खबर से हडकम्प मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...