मधुबनी, मार्च 23 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नगद राशि लेकर जा रही दो महिलाएं छिनतई का शिकार बन गयी। बाइक पर सवार दो झपट्टामार ने दोनों महिलाओं से कुल 90 हजार रुपये झपट कर फरार हो गया। मामले की सूचना पर साहरघाट पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित महिला पूनम देवी से 50 हजार झपटे जबकि दूसरी महिला रीता देवी है से बदमाशों ने 40 हजार रुपये झपटे। दोनों पीड़िताएं हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंघाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...