चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के तरांव गांव की रहने वाली वृद्धा पुन्ना देवी गुरुवार को बैंक से पैसा निकालने पहुंची थी। बैंक में विड्रॉल जमा करने के बाद सर्वर डाउन होने की वजह से वह बाहर धूप में बैठकर सर्वर का इंतजार कर रही थी। अचानक उसकी हालत बिगड़ने के साथ वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची शिवरामपुर चौकी पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अपने साथ गांव ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...