लातेहार, अगस्त 22 -- लातेहार, संवाददाता। 29 अगस्त को सिविल कोर्ट लातेहार में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में यूनियन बैंक से संबंधित लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने यूनियन बैंक के जिला समन्वयक के साथ बैठक की। बैठक में बैंक से जुड़े लंबित मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों की समीक्षा की गई। अधिक से अधिक मामलों के मौके पर निपटारे को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। सचिव शिवम चौरसिया ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित उपभोक्ताओं तक समय पर नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि वे निर्धारित तिथि पर लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का समाधान करा सकें। यह भी पढ़ें- Khagaria...