मेरठ, जून 26 -- नगर के मेरठ रोड स्थित बैंक शाखा में कृषि ऋण जमा कराने पहुंचे किसान की थैली से एक लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव पालड़ा निवासी प्रवीण पुत्र धर्मवीर सोमवार को मेरठ रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में अपना कृषि ऋण जमा कराने पहुंचे थे। उनके पास एक लाख रुपये नकद थे, जिन्हें वह बैंक में जमा करने वाले थे। इसी दौरान अज्ञात बच्चा चोर उनकी थैली से रुपये निकालकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- केवाईसी कराने गए दंपति की स्कूटी से 1.80 लाख रुपये चोरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध बच्चा दिखाई दिया है, जिसकी पहच...