बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा उद्यमी) अभियान में आवेदन करने वाले युवाओं का आवेदन अब बिना किसी ठोस कारण के निरस्त नहीं जा सकेंगे। सरकार ने बैंकों को सीधे आवेदन खारिज करने की अनुमति पर रोक लगा दी है। अगर किसी आवेदन में कोई प्रपत्र और अन्य कमी है तो बैंक उसे वापस उद्योग कार्यालय को भेजेगा, इसके बाद संबंधित अधिकारी उस कमी को पूरा कराकर आवेदन दोबारा बैंक को भेजेंगे। वहीं सरकार ने आवेदकों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया ताकि आवेदक पूर्णतया जानकारी के साथ आवेदन कर सकें, जिससे निरस्त होने की संभावना नहीं रहेगी।उपायुक्त उद्योग चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आवेदक को आधे घंटे की एक रिकॉर्डेड वीडियो देखनी होगी, जिसमे योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी, ...