लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- नंदापुरवा गांव की बैंक सखी के साथ दो महिलाओं ने मारपीट करते हुए धमकाया। बैंक सखी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के नंदापुरवा गांव की उमादेवी पंजाब एंड सिंध बैंक बम्हनपुर में बैंक सखी हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ काम से बम्हनपुर निवासी सरजू प्रसाद के घर पर बैठी थीं। तभी वहां खैरहनी निवासी संतोष की पत्नी यशोदा और बौधिया खुर्द निवासी सर्वेश की रंजू देवी वहां पहुंचीं तथा उमादेवी पर झूठे आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उन्हें थप्पड़ों से पीटा और धमकाते हुए बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। यह भी पढ़ें- ईट पत्थर हमले का आरोप, रिपोर्ट दर्ज लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में उनको चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...