हापुड़, जनवरी 28 -- गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ की बैंक शाखा से दो लाख से अधिक की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई, जिसकी जानकारी होने पर पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में रहने वाले किसान सतेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसका खाता एक बैंक शाखा में खुला हुआ है। जिसकी मेरठ ब्रांच से 24 जनवरी को दो लाख 19 हजार 523 की रकम फर्जीवाड़े से निकाल ली गई है। जिसका पता लगते ही उसके होश उड़ गए और उसने संबंधित बैंक शाखा से जानकारी मांगी तो कर्मचारियों ने कोई भी संतोषजनक जवाब देने की बजाए कन्नी काट ली। पीडि़त किसान ने फर्जीवाड़े से निकाली गई अपनी रकम के संबंध में जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ ही रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर धीरज मलिक का कहना...