रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। बीटीगंज में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरुवार को बैंक के अंदर सभी कर्मचारी अपना अपना काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और धुआं उठने लगा। बैंक कर्मचारियों ने समय रहते स्थिति को भांपते हुए तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो बैंक में रखे दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को भारी नुकसान हो सकता था। यह भी पढ़ें- पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...