जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- कुर्था, निज संवाददाता पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने शाखा प्रबंधक से सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के विशेष परिस्थिति में बजने वाले सायरन आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही बैंक के गार्ड व सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सैप व पुलिस के जवानों को भी कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बैंक परिसर में बिना काम के विचरण करने वालो व संदिग्ध व अवांक्षित तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात कही। बैंक परिसर में किसीभी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की बात कही। पुलिस निरीक्षक ने सुरक्षा में तैनात गार्डों को बैंक के मुख्य गेट पर पैनी नजर रखने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.