गोपालगंज, जनवरी 5 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न लोन योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की गयी। एलडीएम जितेंद्र कुमार ने बैठक में शामिल सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन लोन एवं मछली पालन लोन पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। डीडीएम अनुपम लाल कुसुमाकर ने नाबार्ड की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पूर्व के कृषि लोन, व्यावसायिक लोन सहित अन्य लोन वसूली पर भी चर्चा हुई। वहीं नए लोन को लेकर टारगेट के बारे में भी जानकारी ली गयी। बीडीओ नंदकिशोर ने व्यावसायिक लोन एवं कृषि लोन अधिक से अधिक लोगों को देने पर बल दिया। बैठक में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.