बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच। जनपद में 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिकारियों एवं आमजन को लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से सिविल कोर्ट बहराइच के सभागार में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी, लोक अदालत अरबिंद कुमार गौतम की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय की उपस्थिति में बैंकों के शाखा प्रबन्धकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैंक प्रबन्धकों से अपेक्षा की गई कि इस बात का प्रयास करें कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में हो। गौतम ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि बैंक वसूली मामलों में कम से कम दो बार नोटिस जारी की जायें। सचिव राय को निर्देशित किया गया कि बैंक द्वारा जारी नोटिसों का शत-प्रत...