अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति से बैंक लोन दिलाने के नाम पर शातिरों ने 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शाहीन पत्नी तनवीर आलम के अनुसार उनके बेटे अफरोज आलम को कारोबार के लिए धन की आवश्यकता थी। इसी दौरान वह बैंक एजेंट रामघाट रोड निवासी कौशल कुमार व पुनीत वर्मा से संपर्क में आया। दोनों ने अफरोज को ये कहकर विश्वास में लिया कि वह उसे पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत करवा देंगे। इसके एवज में 10 प्रतिशत कमीशन लेंगे। लेकिन, बाद में किसी कारणवश केवल 1.70 लाख रुपये का ही लोन स्वीकृत हुआ। पूरी रकम को आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक अपने-अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिया। जब शाहीन व अफरोज ने रुपये वापस करने की बात कही तो दोनों ने गाल...