हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। बैंक लोन दिलाने के नाम पर कमीशनखोरी और धन हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम गोपार निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम हुसेनपुर निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बघौली से 2 लाख का ऋण लिया था। आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए बैंक मैनेजर को देने के बहाने करीब 30 हजार रुपये लगभग 15 प्रतिशत कमीशन के रूप में वसूले। आरोप है कि मुकेश ने उसी ऋण राशि में से एक लाख उधार लिए थे। इसमें से अब तक केवल 55 हजार वापस किए हैं।बताया गया कि मामले को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद थाना बघौली में लिखित समझौता हुआ था। इसमें मुकेश ने जल्द ही शेष धनराशि लौटाने का आश्वासन दिया...