बैंक लॉकर से 50 लाख की ज्वेलरी गायब देख सन्न रह गई महिला, मैनेजर ने पल्ला झाड़ा; जानें फिर
संवाददाता, अगस्त 9 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के स्वरूपनगर स्थित एसबीआई शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये के जेवर गायब हो गए। खाताधारक महिला ने करीब दो हफ्ते पहले लॉकर चेक किया तो जेवरात नहीं मिले। अपनी कीमती ज्वेलरी गायब देख महिला सन्न रह गईं। उन्होंने इस बारे में बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछा लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। स्वरूपनगर पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2003 में स्वरूपनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की शाखा में बचत खाता खुलवाया था। बैंक ने उन्हें लॉकर नंबर 23 आवंटित किया था। इसमें उन्होंने करीब 50 लाख रुपये के जेवरात रखे थे। पति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.