बैंक लॉकर में रखे सामान को नहीं देख सकते : सीतारमण
नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंक ग्राहकों के लॉकर में रखे सामान को नहीं देख सकते और ना ही उसका रिकॉर्ड रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना बैंकिंग नियमों का उल्लंघन होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक को लॉकर में रखे सामान की जानकारी नहीं होती है, ऐसे में इस आधार पर बीमा कवर नहीं दिया जा सकता है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. किरसन नामदेव के सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमें नहीं पता कि लॉकर के अंदर क्या है। इस आधार पर बीमा कवर नहीं दिया जा सकता। सीतारमण ने कहा कि ऐसा इसलिए है कि बैंक लॉकर के सामान की जांच नहीं कर सकते या उसका आकलन नहीं कर सकते, जिस कारण वास्तविक कीमत के आधार पर बीमा देना व्यावहारिक नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकर में कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.