भागलपुर, जुलाई 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की भागलपुर जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को बैंक कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बैंकों के ऐतिहासिक सफर और देश के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। ​एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड एपी सिंह और महासचिव अरविंद कुमार रामा ने बताया कि 19 जुलाई 1969 को 14 और 1980 में 6 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। इस ऐतिहासिक कदम से बैंकों के दरवाजे आम जनता, किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के लिए खुले। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राष्ट्रीयकरण ने बैंकिंग को गांव-गरीब तक पहुंचाया सभा को मनोज कुमार घोष और पंकज कुमार रजक ने भी संबोधित किया। कार्यक्र...