बैंक मोड़ में सड़क किनारे फेंकी गईं एक्सपायरी दवाइयां, बदबू से लोग परेशान
धनबाद, जून 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक मोड़ स्थित रे टॉकीज गली में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां खुलेआम सड़क किनारे फेंके जाने का मामला सामने आया है। अधिकतर दवाएं बच्चों के इस्तेमाल की हैं। जिस स्थान पर दवाइयां फेंकी गई हैं, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों दवा दुकानें हैं। इसके बावजूद दवाओं के निस्तारण संबंधी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार करीब तीन दिनों से बड़ी मात्रा में दवाइयों की सीसी और अन्य सामग्री वहीं पड़ी हुई है। दवाइयों से निकल रही तेज बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धुएं का उठा गुबार लोगों का कहना है कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि दवाइयां किसने और कब फेंकी। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.