बैंक मैनेजर से वसूली को आयोग ने डीएम को लिखा पत्र
भदोही, अगस्त 7 -- भदोही, संवाददाता। जिला उपभोक्ता आयोग ने डीएम को पत्र लिखा। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स स्टेशन रोड भदोही शाखा प्रबंधक पंकज कुमार से 71625 रुपये वसूलने का आदेश दिया। उपभोक्ता आयोग के आदेश के बाद भी समय से पीड़ित को भुगतान न करने पर आयोग ने बैंक प्रबंधक से भू राजस्व की तरह वसूली कराने की अपील की। रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि भदोही निवासी संदीप जायसवाल ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, स्टेशन रोड भदोही के प्रबंधक पंकज कुमार के खिलाफ वाद दाखिल किया था। सेवा में कमी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित की सेवा में कमी पाते हुए बैंक प्रबंधक को पीड़ित को 71625 रुपये दिए जाने का आदेश दिया। कोर्ट ने इस मामले में 18 जुलाई 2025 को वसूली नोटिस भी जारी की थी, लेकिन नोटिस के एक साल बाद भी वसूली न किए जाने से नाराज आयोग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.