शाहजहांपुर, मार्च 23 -- मीरानपुर। एसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी कर ग्रामीणों के लोन के रुपये हड़पने के आरोप में बड़ौदा बैंक के मैनेजर, कैशियर और फील्ड आफीसर समेत पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। तहरीर के मुताबिक गांव कंकलिया निवासी बच्चू सिंह पुत्र नारायन और धर्मपुर निवासी गंगाराम पुत्र रामस्वरूप ने बड़ौदा बैंक से लोन लिया था। पीड़ित बच्चू सिंह का आरोप है बैंक के मैनेजर वाईके सिंह, कैशियर और फील्ड आफीसर समेत मोहल्ला आतिशबाजान के नीरज और फील़नगर निवासी संतोष ने मिलीभगत कर पीड़ितों के लोन में डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.