पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। एक राइस मिल मालिक ने बैंक शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी करके करीब 4.15 करोड़ रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक पर झांसा देकर व्हाट्सऐप के जरिए चेक की फोटो मंगवाने और फर्जी तरीके से खाते से रकम निकाल लेने की बात कही गई है। कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक को नामजद करते हुए चार अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली क्षेत्र के केजीएन टू कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह अमरिया ​स्थित उजैफा इग्रीटेग राइस मिल का मालिक है। उसकी फर्म का खाता पंजाब एंड सिंध बैंक की टनकपुर बाईपास रोड ​स्थित शाखा में संचालित है। वर्ष 2024 में बैंक द्वारा उसे 10 करोड़ रुपये क...