सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक भनवापुर ब्लॉक के एक चौराहे पर संचालित बैंक के प्रबंधक पर लोन के नाम सुविधा शुल्क लेकर काम नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर करने की भी बात कह रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में युवक अपने आपको कटरिया बाबू गांव निवासी साहेबदीन पुत्र हरीराम बता रहा है। भरवठिया मुस्तकम में सोनी मोनी गारमेंट के नाम से मैं दुकान चलाता है। उसका कहना है कि सीसी लोन के लिए 1.90 लाख रुपये मन्नीजोत के एक बैंक शाखा से आवेदन किया है। इसके बावजूद मैनेजर ने एक 52200 का इंश्योरेंस कर दिया। उन्होंने लोन का पैसा भी खाता में ट्रांसफर नहीं किया। पूछने पर कहा क...