गोपालगंज, मार्च 25 -- विजयीपुर। प्रखंड क्षेत्र के मझवलिया स्थित एक शाखा में एक ग्राहक ने बैंक प्रबंधक पर दुर्व्यवहार व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में मझवलिया बाजार निवासी विशाल राम ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। ----- मारपीट में दोनों दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी विजयीपुर। बीते 21 मार्च की रात में करी नौ बजे बारिश का पानी बहाए जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षा से कुल तीन लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------- परिजनों ने घर के शराबी सदस्य को कराया गिरफ्तार विजयीपुर। स्थानीय थाने के भेड़िया गांव के सुधीर पाठक अपने ही घर में शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे थे। ऐसे में परिजनों ने...