लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- शहर के एलआरपी चौराहे के पास भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक पर कातिलाना हमले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके चार साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर इलाके के गांव नगरिया खुर्द निवासी विवेक यादव लखीमपुर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में प्रबंधक है। 31 मार्च की शाम वह अपनी कार से कही जा रहे थे। तभी एलआरपी ओवर ब्रिज के पास उनको एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। बैंक मैनेजर का आरोप है कि कार से करीब आधा दर्जन लोग उतरे और उनके ऊपर कातिलाना हमला कर दिया। जिसमें उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। वह किसी भी हमलावर को पहचानते नहीं थे। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार...