वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। मकबूल आलम रोड स्थित वाराणसी ट्रेड सेंटर के सामने ट्रक से सरिया का ढेर सरक गया और सामने जा रही कार के पीछे जा घुसा। संयोग था कि किसी को कोई चोट नहीं आई। सरिया से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक लंका एचडीएफसी बैंक के मैनेजर की है। कार वही चला रहे थे। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा कर्मचारियों के साथ पहुंचे और सरिया हटवाकर आवागमन शुरू कराया। यह भी पढ़ें- बैंक मैनेजर की कार के पीछे घुसा सरिया, बाल बाल बचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...