रांची, मार्च 20 -- हटिया, प्रतिनिधि। जगन्नाथपुर के गितिलपीड़ी हटिया स्टेशन रोड स्थित आश्री रेजिडेंसी निवासी बैंक ऑफ इंडिया के मार्केटिंग मैनेजर संजीत सौरभ कुजूर का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, हार्ट अटैक से मौत की आशंका जतायी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सौरभ कुजूर का शव गुरुवार की सुबह उनके आवास में मिला था। मृतक के पिता सुशील कुजूर ने बताया कि संजीत सौरभ कुजूर गोमिया में बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे। बुधवार सुबह उनकी बेटे से बातचीत भी हुई थी। लेकिन, देर शाम जब उनकी पत्नी उरवी मिंज ने फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद गुरुवार को उनके निधन की सूचना मिली। पड़ोसी मंजुल केरकेट्टा ने बताया कि संजीत सौरभ कुजूर एक सप्ताह पहले ही हटिया स्थित अपने घर आए थे और स...